फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व मानसिक दिवस : तेजी से बढ़ रही मनोरोगियों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाएगा। जिला अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया जाएगा। कोरोना संक्रमण काल में मनोरोगियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब 15 से 30 साल के युवा भी इस बीमारी की चपेट में आते जा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तो दूर जिला अस्पताल में मनो चिकित्सक की तैनाती तक नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार जब हमारे जिंदगी में सब अच्छा ही अच्छा होता है तो हमें तनाव नहीं होता। जैसा हम सोचते हैं वैसा नहीं होता तो हमें दुख होने लगता है। हमारे जीवन में तनाव रहने लगता है यानी हम टेंशन लेना शुरू कर देते हैं। यह एक स्वाभाविक चीज है। इसमें मानव जीवन की असली परीक्षा होती है। इसके पीछे अवसाद, पारिवारिक कलह वजह होती है। इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बृज कुमार का कहना था कि लोगों में विश्व मानसिक दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता पैदा करना है। कोरोना काल तथा भागभाग की जिंदगी के चलते लगभग 85 प्रतिशत लोग तनाव में जी रहे हैं। मानसिक बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी है कि आप अपनी जीवन शैली को व्यवस्थित रखे। पर्याप्त नींद ले, समय पर आराम करें। उचित भोजन करें। मानसिक रोग के शिकार इलाज करवाने से कतराते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि लोग उनके बारे में न जाने क्या सोचेंगे। मानसिक रोग को दूर करने के उपाय के लिए अपनों से जुड़े रहें। अन्य लोगों से जुड़ा हुआ महसूस करना भी बेहद जरूरी है। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और खुद की अहमियत व कीमत भी महसूस होगी। अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ थोड़ा वक़्त बिताने की कोशिश करें। जरूरी नहीं है कि आप सामने ही बात करें, फ़ोन पर, मैसेज करके या कॉल करके भी बात कर सकते हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के टिप्स
--अच्छे दोस्त बनाएं।
- ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़े, ग्रुप बनाएं। सबसे टच में रहें।
- आराम देने वाली चीजे करें। उनमें से कुछ जैसे नहाना, गाने सुनना या टहलने निकलना आदि शामिल है।
- प्राकृतिक चीजों के बीच रहें।
-मानसिक बीमारी से बचने के लिए शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
- पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें
- शारीरिक गतिविधियां करें। व्यायाम करें, पैदल चलें, स्वीमिंग करें।
- ड्रग्स और शराब का सेवन न करें
-- फल, सब्जी, मांस, फलियां, और कार्बोहाइड्रेट आदि का संतुलित आहार लेने से मन खुश रहता है।
-अवसाद को दूर भगाने का सबसे मुख्य और आसान तरीका है कि आप मनोचिकित्सक की सलाह लें ।
- मनोचिकित्सक की सलाह से आपको अवसाद की जड़ तक जाने और इसे दूर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें