फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में मिले कारोना के 16 मरीज, संख्या पहुंची 2496

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में जांच के दौरान शुक्रवार को कोरोना के 16 नए मरीजों के मिलने से संक्रमितों की संख्या 2496 पहुंच गई। इसके अलावा बाहर उपचार कराने वाले तीन की मौत होने से जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 32 हो गई। इसके अलावा उपचार के दौरान 2273 मरीज ठीक हो चुकें है। इस तरह से जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 191 है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतीशचंद्र सिंह ने जारी प्रेसनोट में बताया कि जांच के दौरान शुक्रवार को कुल 16 मरीज मिले। इसमें एंटीजन से 11, तथा आरटीपीसीआर से चार तथा ट्रुनाट की जांच में एक मरीज संक्रमित मिला। संक्रमित मिले मरीजों में मुहम्मदपुर से एक, सरायलखंसी से एक, मादी सिपाह से एक, खिरीया रानीपुर से एक, कपरिया मलिक से एक, शहर से एक, कैथौली से एक, सहादतपुरा से दो, विधवा आश्रम से एक, मधुबन से तीन, बीबीपुर से एक, दोहरीघाट से दो है। इसतरह से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2496 हो गई। उपचार के दौरान इसमें से 2273 ठीक होकर अपने घर लौट गए। इसक्रम में कोरोना से संक्रमित होकर गैर जिले में उपचार कराने वाले तीन और लोगों की मौत हो गई। इस तरह से जिले के 32 लोगों की अबतक कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत और रिकवरी के बाद जिले में बरवक्त 191 एक्टिव मरीज है। जिनका उपचार किया जा रहा। बताते चले जिले से अभी तक 46 हजार 916 लोगों का नमूना लेकर आरटीपीसीआर को भेजा जा चुका है। जिसमें से 42 हजार 16 की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि 3 हजार 888 की रिपोर्ट प्रतिक्षारत है। वही 70 हजार 916 की एंटीजन जांच कराई गई है इसमें 1421 पाजिटिव मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें