फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं का लाभ लें महिलाएं समाज को मजबूत बनाएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम और गोष्ठी का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीएम प्रवीण मिश्र ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी आवश्यक है। साथ ही आसपास के लोगों को भी जागरूक होना जरूरी है।
कहा कि जिस देश में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की भागीदारी बराबर या ज्यादा है उस देश और समाज की आर्थिक मजबूती अन्य के मुकाबले ज्यादा होती है।
जहां-जहां पर महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है वहां विकास की संभावना भी ज्यादा होती है।
गोष्ठी के दौरान महिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग और बाल पुष्टाहार विभाग की ओर से महिलाओं की उन्नति के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में संबंधित विभागीय अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी श्वेता त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें