फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बच्चों संग अलग रह रही महिला को पति ने उतारा मौत के घाट, बेटे के सामने चाकू से किए कई वार; पहुंची पुलिस

Sat, 04 May 2024 05:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

Mau News: सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां महिला की मौत हो गई। एसपी और एएसपी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुटे गए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव के पास शनिवार की दोपहर एक व्यक्ति ने घर लौट रही पत्नी का रास्ता रोककर उससे गाली-गलौज की। जब उसने इसका विरोध किया तो पहले से छुपाकर रखे चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई घटना से हड़कंप की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन


घोसी कोतवाली क्षेत्र के नीमतला बड़ागांव निवासी हैदर अब्बास ने बताया कि उसकी पुत्री अमीनतुल जहरा का निकाह घोसी के ही बड़ागांव निवासी मुन्तजिर मेंहदी पुत्र स्व. गुलाम सरवर साकिन के साथ हुई थी। लेकिन निकाह के बाद से उसका दामाद और उसकी सास दहेज कम लाने को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे।

विज्ञापन


आए दिन विवाद के चलते उसकी बेटी बीते कई साल से मायके में अपने चार बेटों के साथ रहकर एक मकान बनवा रही थी। शनिवार की दोपहर वह अपने बड़े बेटे के साथ निर्माणाधीन मकान से वापस लौट रही थी। जहां पहले से मौजूद मुन्तजिर मेंहदी ने उसका रास्ता रोका, फिर अमीनतुल जहरा से गाली-गलौज करने लगा। अमीनतुल जहरा और उसके बेटे मेराज हैदर ने इसका विरोध किया।

इस बीच, आरोपी ने छुपाकर रखे चाकू से अमीनतुल जहरा के पेट पर चार पर बार ताबड़तोड़ हमला बोलकर फरार हो गया। पिता के इस अचानक हमले से बेखबर मेराज हैदर ने आस-पास के लोगों को चिल्लाकर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


वहीं, हादसे के बाद पहुंची घोसी पुलिस ने महिला को घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर एसपी इलामारन और एएसपी महेश सिंह अत्री, सीओ घोसी दिनेश दत्त मिश्रा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें