फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में धरने पर बैठी महिला

विज्ञापन
नगर के खालिसपुर गांव में अपनी ससुराल में घर के बाहर मां के साथ धरने पर बैठी विवाहिता संध्या। - फोटो : mau
विज्ञापन
सरायलखं्सी थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में गुरुवार को पति के द्वारा निकाले जाने के बाद भी विवाहिता ने घर नहीं छोड़ा, बल्कि घर के दरवाजे पर धरने पर बैठ गई। सूचना पर जब पीड़िता के मायके से पिता सहित अन्य और पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पति और उसके परिवार के सदस्य घर पर ताला बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन


धरने पर बैठी विवाहिता संध्या के पिता रामजनम मूलरुप से कोपागंज थाने के इंदारा देईधान के निवासी है। उनकी बेटी संध्या और उसके दामाद आलोक रंजन का ननिहाल बेल्थरा रोड बलिया में है। ननिहाल आने जाने के दौरान संध्या का आलोक से परिचय हुआ था। इस दौरान आलोक ने उसकी पुत्री को शादी करने का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। जब पुत्री ने शादी के लिए आलोक पर दबाव बनाया तो आलोक उसकी पुत्री का अश्लील वीडियो तैयार कर उसे ब्लैक मेल करने लगा।

इस पर रामजनम ने मार्च माह में एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इस बात की जानकारी होने पर आलोक पुलिस के सामने उनकी पुत्री से शादी करने के लिए राजी हो गया और बीते 22 मार्च को दोनों परिवारों की रजामंदी से उनकी शादी हुई। शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को इस लिए प्रताड़ित करने लगे कि वह प्रताड़ना से उबकर भाग जाए। पिता के अनुसार, उनकी बेटी जिद पर अड़ी है कि ससुराल से उसकी अर्थी निकलेगी, इस जिद्द पर वह घर से निकाले जाने के बाद भी दरवाजे पर धरना देकर पड़ी है। जबकि उसका पति और परिवार के सदस्य घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें