फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
परदहां ब्लाक क्षेत्र के ओन्हाइच गांव के दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रुद्र शतचंडी महायज्ञ के क्रम में गुरुवार को श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। साथ ही जयकारा भी लगाया। कलश यात्रा में शामिल 501 कुंवारी कन्याएं तथा महिलाएं सिर पर कलशधारण कर मंगलगीत गाते हुए चल रही थीं। हरिद्वार से पधारे आचार्य यमुना प्रसाद शास्त्री के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का हुजूम दुर्गामंदिर परिसर से निकलकर ओन्हाइच, गोडी़ की मठिया,अहिलाद, बाबा का पुरा होते हुए कुशमौर मिल स्थित शिव मंदिर पोखरा पहुंचा। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इस बीच ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान हरिशंकर मिश्रा, नंदलाल, ध्रुव मौर्य, टुनटुन सिंह, मंटू सिंह, गुड्डू पांडेय, भानु सिंह, राधेश्याम सिंह, प्रेम यादव, अबिंका यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें