फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नगदी और आभूषण लेकर युवक संग भागी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। जांच के बाद अगले दिन पता चला कि चाल्हा गांव निवासी शत्रुघ्न चौहान बहला-फुसलाकर उसे कहीं भगा ले गया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने रविवार की शाम तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार बीते 24 अक्तूबर की रात को परिवार के सदस्यों के सोने के बाद बेटी अचानक गायब हो गई।
विज्ञापन

अगली सुबह करीब 5 बजे खोजबीन की, तो पता चला कि किशोरी कहीं चली गई है और घर में रखे 10 हजार रुपये नकदी, सोने के तीन थान आभूषण गायब थे। खोजबीन के दौरान पता चला कि थाना क्षेत्र के चाल्हा गांव निवासी शत्रुघ्न चौहान अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया है। इसमें उसके पिता राम विजय चौहान, मां शकुंतला और भाभी ने सहयोग किया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें