फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भविष्य बताने के बहाने महिला से 12 ग्राम सोना लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी निवासी गौरी गुप्ता की तहरीर पर जालसाजी के मामले में पुलिस ने बुधवार की शाम प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि भविष्य बताने का झांसा देकर दो अनजान व्यक्तियों ने रोका और 12 ग्राम सोना लेकर भाग गए।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार बीते 9 फरवरी की सुबह 10.35 बजे भीटी बहादुरगंज रोड स्थित अपने दूसरे घर जा रही थीं। तभी मैरेज हॉल के सामने दो अनजान व्यक्ति संगीत विद्यालय का पता पूछने लगे। अपनी बातों में उलझाकर नाम और पता पूछा।
बच्चों की कसम देकर भविष्य के बारे में बताने लगे। विश्वास में लेकर उन्होंने कान का सोने का सुई धागा और चेन मांगे। आभूषण का वजन बढ़ाने के लिए 51 कदम चलकर जाने के लिए कहे और वहां से भाग गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें