फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घर लौट रही बाइक सवार महिला की मौत, भतीजा जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर-मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव के पास अनियंत्रित चार पहिया वाहन की बाइक सवार से टक्कर हो गई। इसमें बाइक पर सवार एक महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया, जहां महिला की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मंजू पत्नी नटवरलाल (35) अपने भतीजे सचिन (18) पुत्र श्याम कुंवर निवासी नयापुरा वलीदपुर थाना मोहम्मदाबाद के साथ बाइक पर सवार होकर मुख्यालय से अपने घर के लिए लौट रही थी। जैसे ही वह सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव के पास पहुंचे ही थे कि मोहम्मदाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई। दोनों बुआ और भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां मंजू की अस्पताल लाते समय रास्ते में ही मौत हो गई जब कि युवक की हालत को गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें