फतेहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलसागर गांव के पास शनिवार की दोपहर में सड़क हादसे में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृत महिला राजकुमारी 45 मधुबन थाना क्षेत्र के मयारी कल्यानपुर गांव निवासी शिवप्रसाद की पत्नी थी। शनिवार की दोपहर में वह अपने के साथ बाइक पर सवार होकर बिठाकर बेल्थरा दवा लेने गई थी। वापसय लौटने के दौरान कमलसागर गांव के पास जैसे ही बाइक पहुंची, सामने से आ रही कार उसकी बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में राजकुमारी गंभीर रूप घायल हुई। उसे उपचार के लिए सीएचसी फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने उसे जिला के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।