मऊ के इंदारा करीमाबाद गांव में उस समय हड़कम्प मच गया जब बंद कमरे में एक महिला ने फांसी लगा ली। उसके ससुर बाहर गए हुए थे। पति बाहर रहकर काम करता है। महिला के बच्चे ने बंद दरवाजे को खोलने की कोशिश की थी। इस पर आसपास के लोग एकत्रित हुए तब जाकर मामले की जानकारी हुई।
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा करीमाबाद गांव में एक महिला का शव उसके घर में फंदे पर लटकता मिला। घटना के समय घर में कोई नहीं था, जब मृतका का बच्चा घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
कोपागंज थाना के इंदारा करीमाबाद निवासी चांदनी (30) पत्नी सुफियान अपने ससुर और तीन साल के अपने बेटे के साथ रह रहती थी। जबकि उसका पति परिवार का भरण-पोषण करने के लिए बाहर रहकर कमाता है। उसका ससुर और बेटा घर से बाहर गए हुए थे। जब उसका बेटा वापस लौटा तो दरवाजा बंद होने पर अपनी मां को आवाज देकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। दरवाजा न खुलने पर बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आस पास के लोग एकत्रित हो गए।
लोगों ने मिलकर दरवाजे को तोड़कर जब लोग अंदर पहुंचे तो देखा कि चांदनी का लाश कटरेन के कमरे के लगी बल्ली से दुप्पटे में लटक रही थी। स्वजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, घटना के संबंध में कोपागंज एसओ प्रमोद सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है, इसकी छानबीन पुलिस कर रही है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।