फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: निजी अस्पताल में दो दिन पहले हुई थी महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा स्थित एक निजी अस्पताल में महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच में एक निजी सर्जन द्वारा ऑपरेशन करने की बात सामने आई है। अस्पताल में 27 अक्तूबर को ऑपरेशन के बाद एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन बाद में महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद बृहस्पतिवार की देर शाम परिजनों ने अंतिम संस्कार करने के बाद हंगामा किया था। इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी। हलधरपुर थाना क्षेत्र के कंसो गांव निवासी सत्यपाल ने बताया कि उसने प्रसव पीड़ा होने पर अपनी गर्भवती पत्नी अनिता को लेकर 23 अक्तूबर को रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा था।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महिला जिला अस्पताल के रेफर कर दिया गया, यहां पहुंचने पर भी मुझे आजमगढ़ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। बताया कि यहां 27 अक्तूबर को बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन अपनी पत्नी को वापस लेकर पहसा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां मौजूद डॉक्टरों की टीम ने सीबीसी सहित दूसरे जांच कराई, ऑपरेशन के बाद उसकी पत्नी की तबीयत खराब होने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उन लोगों की मांग के बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने जांच रिपोर्ट नहीं दी, न ही मृत्यु प्रमाणपत्र दिया गया। उधर इस मामले में शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी।
नोडल और एसीएमओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। अस्पताल में जिला मुख्यालय के निजी सर्जन द्वारा सर्जरी किया जाना पाया गया है। महिला की मौत किस वजह से हुई है, उसकी जांच चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें