फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक की टक्कर में महिला की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी स्थित तमसा पुल के पास रविवार की दोपहर में कार और बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक चालक को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की खबर मिलते ही मृतक के गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

मृतका सुमन चौहान (35) मधुबन थाना क्षेत्र सुग्गीचौरी गांव निवासी थी। सुमन रविवार की अपने भाई संदीप चौहान के साथ जिला मुख्यालय दवा लेने आई थी। वापस घर लौटने के दौरान अभी वह भीटी स्थित तमसा नदी पुल पर पहुंची ही थी कि सामने से आ रही बेकाबू कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सुमन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका भाई संदीप चौहान को मामूली चोटें आई। मौका देख कार चालक कार सहित फरार हो गया। आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। घटना की खबर मृतका के सुग्गीचौरी गांव के लोगों को मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें