फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्कॉर्पियो की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में बरदहपुर कुटी के पास शनिवार सुबह 10:15 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से लीलावती (54) की मौत हो गई। पुलिस ने बेटे अखिलेश की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर गांव निवासी अखिलेश अपनी मां को बाजार में छोड़कर घर चले गए थे। उनके जाने के बाद वह सड़क पार कर रही थीं। आजमगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो टक्कर मारकर फरार हो गई।
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि बेटे की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान कर चालक को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


पांच किमी का दायरा बना सड़क हादसों का हॉटस्पॉट
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील मुख्यालय से आजमगढ़ की ओर जाने वाली पांच किमी लंबी सड़क दुर्घटनाओं का केंद्र बन चुकी है। खैराबाद कैलेंडर के पास छह जून 2025 को करहां निवासी शकील की रोडवेज बस की चपेट में आकर मौत हो गई थी। धरहरा दलित बस्ती निवासी गीता, आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी तेतरी देवी, बनियापार पेट्रोल पंप के पास साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति और तीन मार्च 2025 को बिहार के गया निवासी प्रमोद माझी सहित दर्जनों लोग जान गंवा चुके हैं।
0000000000000
हाइवे पर संकेतक तक नहीं, खतरा बना रहता है
खैराबाद कैलेंडर तिराहा से मऊ जनपद की अंतिम सीमा उम्मनपुर बॉर्डर तक स्पीड ब्रेकर और संकेतक न होने से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। सड़क किनारे मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा, खैराबाद के अलावा बरदहपुर, बनियापार, चालीसवां, सुतरही आदि गांवों की घनी आबादी और चट्टी है। फोरलेन होने के कारण तेज रफ्तार वाहनों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस सड़क पर पांच किमी के दायरे में आधा दर्जन कट हैं और कई गांवों की सड़कें मिलती हैं। एक-दो स्थानों को छोड़कर अन्य जगहों पर संकेतक और स्पीड ब्रेकर न होने से दुर्घटनाएं आम हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें