फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में युवती के को मार दिया चाकू

Mon, 10 Aug 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के पूूूराघाट कुर्थीजाफर बाजार में सोमवार को बंटवारे के विवाद में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की एक युवती के सीने में चाकू घोंप दिया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


 
कोपागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले दो भाई राजेश, गुड्डन का बेचू वर्मा से बंटवारे को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा है। न्यायालय से बंटवारे के आदेश हो जाने के बाद दोनों पक्षों में बंटवारा तो हुआ लेकिन किसी बात को लेकर अब उनमें सहमति नहीं बन पाई है।


सोमवार को बंटवारे को ही लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के बेचू पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन



 लेकिन बेचू की 22 वर्षीय भांजी आरती वर्मा अपने मामा को बचाने के लिए बीच में आ गई। चाकू आरती के सीने में जा घुसा। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।


आनन फानन आरती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज लाकर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेचू की तहरीर पर राजेश एवं गुड्डन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें