फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को दिनभर गुल रही बिजली

Mon, 10 Aug 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को दिनभर बिजली गुल रहने से नगरवासियों के सब्र का बांध टूट गया। लोगों ने शहर के आजमगढ़ तिराहा स्थित विद्युत उपकेंद्र के सामने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।दिन भर हो रही बेतहाशा बिजली कटौती के विरोध में विभाग के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन करते हुए आपूर्ति में सुधार करने की मांग की।
विज्ञापन



 रात्रिकालीन अघोषित बिजली कटौती को तत्काल बंद करने की मांग की। बड़ी संख्या में लोगों के विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचने से प्रशासन भी सक्रिय हो गया। तत्काल सिटी मजिस्ट्रेट अमृत लाल साहू और सीओ सिटी अशोक कुमार यादव मौके पर पहुंचे और लोगों को बिजली आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया।


शहर में बीते कई दिनों से अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इससे लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त हो गया है। बिजली कटौती का आलम यह है कि दिनभर में केवल 4 से 5 घंटे ही बिजली की आपूर्ति शहरी इलाकों में हो रही है। वहीं, रात में भी इमरजेंसी बिजली कटौती के नाम पर हो रही रोस्टरिंग से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन



 सोमवार को एक बार फिर सुबह तय समय पर आपूर्ति ठप हो गई।  लेकिन दोबारा आपूर्ति में निरंतरता नहीं आई। लोगों का कहना है कि दस मिनट से आधा घंटा भी आपूर्ति सुचारु नहीं रही। इससे लोगों के सब्र का बांध शाम होते होते जवाब दे गया।


विभिन्न मोहल्ले के गुस्सास लोगों ने नगर क्षेत्र के आजमगढ़ तिराहा स्थित बिजली उपकेंद्र के सामने आजमगढ़ मोड़ और गाजीपुर तिराहे के बीच शाम को आठ से नौ बजे के बीच जाम लगा दिया।
विज्ञापन



जाम के दौरान गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग के विरोध में जमकर नारेबाजी की और बिजली आपूर्ति को पूरे समय के लिए बहाल करने की मांग की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें