फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कार्रवाई के शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए, आक्रोशित परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोनाडीह गांव में मंगलवार की देर शाम जुगाड़ गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।उधर घटना के बाद पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस पर बिना कार्रवाई का आरोप लगाते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। इससे राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 पर 30 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। बाद में एसओ के आश्वासन पर परिजनों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के निबिहा गांव निवासी सुनील कुमार (32) पुत्र सुरेंद्र मंगलवार की शाम दवा लेने के लिए घोसी से बाइक से गया हुआ था। देर शाम वह वापस अपने गांव लौट रहा था, अभी वह घोसी कोतवाली के सोनाडीह गांव के पास पहुंचा था। इसी बीच जुगाड़ गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दिया, हादसे में बाइक चालक सुनील कुमार की मौत हो गई।उधर घटना के बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश बागी के नेतृत्व में घोसी कोतवाली पहुंचकर बिना कार्रवाई के लिए शव भेजने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर घोसी एसओ नागेश उपाध्याय ने परिजनों को उचीत कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम कराया। इस दौरान जाम लगने से आवागमन करीब 30 मिनट तक बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें