मऊ। बुधवार को अपराध समीक्षा करने के लिए मऊ पहुंचे, डीआईजी सुभाष चंद दुबे ने पुलिस लाइन के सभाकक्ष में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि गैंगस्टरों की गिरफ्तारी के लिए 31 जुलाई तक अभियान चलाया जा रहा। इस दरम्यान अपराधियों को गुंडा और गैंगेस्टर एक्ट के तहत निरुद्घ किया जाए। साथ ही अवैध शस्त्र, गोकशी, भूमि विवाद, अवैध शराब, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के साथ पाक्सों एक्ट के आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिया गया।
इसके अलावा न्यायालयों में लंबित मुकदमों में प्रभावी पैरवी करके अपराधियों पर अंकुश लगाने और घुमंतु जातियों की सूची तैयार करने, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीआईजी ने कहा कि जिले के हर थानों पर पांच-पांच बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराया गया है। ताकि दबिश देने के दौरान उसका प्रयोग करें। बोले सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जाए। बोले मुख्तार अंसारी ने किसी गैंग के लोगों के शस्त्र लाइसेंसों की जांच कर उनके विरुद्घ कार्रवाई करने का आदेश दिया।
पुलिसकर्मी भी कोरोना से रहें सावधन
मऊ। डीआईजी ने पुलिस कर्मियों को कोविड - 19 से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और फेस मास्क पहनने की ताकीद किया। आवासों, थानों कार्यालयों में समय समय पर साफ सफाई, सेंटाईजेशन कराते रहने का निर्देश दिया। कहा कि फ्रंट लाइन पर ड्युटी करने वाले पुलिस कर्मी विशेष सावधानी बरतें , उन्हे पीपीईकिट , फेस कवर , मास्क और ग्लब्स उपलब्ध कराने का निर्देश एसपी को दिया।
एसपी ने बताया उपलाब्धियां
मऊ। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने डीआईजी को बताया कि हत्या के आठ मुकदमों का खुलासा करते हुए 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लूट के सात आरोपियों, गैंगेस्टर के 22 आरोपियों, गैंगेस्टर के 22 मुकदमों में 113 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।गुंडा एक्ट के 294 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए गए। 23 आरोपियों को जिला बदर करके चार की गिरफ्तारी की गई। गैंगेस्टर के नौ आरोपियों की 69.75 लाख की संपत्ति की जब्ती ,56 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। लूट की चार घटनाओं में 13 लुटेरों की गिरफ्तारी की गई है।
लूट के चार लाख रुपयों की बरामदगी, दक्षिणटोला थाने में गोवध की घटना में 48 घंटें में 10 आरोपियों की गिरफ्तारी, मुख्तार अंसारी के करीबी सऊद अब्बासी के दो टैक्सी ठेकों का निरस्तीकरण, मुख्तार अंसारी के संरक्षण में पशुओं के अवैध कटान में लिप्त 22 लोगों की गिरफ्तारी मुख्तार के करीबी मछली कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई, मुख्तार के करीबी सात भू माफियाओं , छह करीबी ठेकेदारों कार्रवाई का चरिद्ध प्रमाण निरस्तीकरण तथा मुख्तार के करीबी अपराधिक छबि वाले सात लोगों का शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण तथा 11 के लाइसेंस निलंबन आदि की कार्रवाई की गई।
मलेशिया में फंसे युवकों को लाने के लिए टीम करेगी पहल
मऊ। डीआईजी ने कहा कि मलेशिया में फंसे मऊ जिले के युवकों को भारत लाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम बनेगी । यह टीम विदेश मंत्रालय और दूतावास के अधिकारियों से संपर्क करके उन्हें जल्द बुलाए जाने की सार्थक पहल करेगी।