फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी रंजिश में सेक्रेटरी पर पडोसियों ने किया कुल्हाड़ी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट/मऊ। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बुधवार की शाम को जमीनी रंजिश को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर ग्राम विकास अधिकारी को गंभीररूप से घायल कर दिया। घायल सेक्रेटरी को सीएचसी दोहरीघाट के डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में घायल की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। सेक्रेटरी फतेहपुर मंडाव में तैनात है। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार फतेहपुर मंडाव ब्लाक में सचिव के पद पर कार्यरत है। बुधवार को प्रमोद कुमार अपनी जमीन पर निर्माण कराने के लिए ईट गिरवाया। जैसे ही वह जमीन पर काम कराने क लिए पहुंचा, तभी गांव निवासी जितेंद्र ,राहुल , राजेंद्र आदि ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमलावरों ने प्रमोद के दोनों हाथ और पैर पर वार किया, इस दौरान वह लहुलुहान होकर गिर गया। सूचना मिलने पर सचिव के परिवार के सदस्य भागकर मौके पर पहुंचेख, इस दौरान घायल को उपचार के लिए सीएचसी दोहरीघाट ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल के पिता देवराज ने हमलावरों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। बात करने पर थानाध्यक्ष दोहरीघाट एसएन यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें