गैंगस्टर एक्ट के मामले में गुरुवार को मुख्तार अंसारी की बांदा जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोर्ट में पेशी हुई। मामले में साक्ष्य की कार्यवाही चल रही है। इसमें तत्कालीन निरीक्षक सुरेश चंद मिश्रा साक्ष्य के लिए उपस्थित हुए। जिरह पूरी होने के बाद विशेष न्यायाधीश एमपी/ एमएलए दिनेश चौरसिया ने मामले में 25 अक्तूबर की तिथि तय की। मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है।
अभियोजन के अनुसार, राम सिंह मौर्य और सिपाही सतीश की हत्या के मामले को आधार बनाकर मुख्तार अंसारी व अन्य के विरुद्ध तत्कालीन थानाध्यक्ष संदीप सिंह की तहरीर पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी। मामला विशेष न्यायाधीश एमपी/ एमएलए की कोर्ट में विचाराधीन है। तत्कालीन निरीक्षक सुरेश चंद मिश्रा कोर्ट में उपस्थित हुए, उनकी जिरह पूरी हुई।