घोसी कोतवाली के कस्बा खास निवासी वंदना (20) ने बुधवार की रात पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे मेंं उसका पति अरमान नौ माह की बेटी आलिया के साथ सो रहा था। रात एक बजे बेटी के रोने पर पति की नींद खुल गई।
पत्नी का शव देखकर वह अवाक हो गया। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं विवाहिता की मां ऊषा देवी ने तहरीर में बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विवाहिता की मां के मुताबिक, घोसी के जमालपुर मिर्जापुर गांव निवासी वंदना ने पड़ोस के मोहल्ले कस्बा खास निवासी अरमान से दो साल पहले कोर्ट में शादी की थी। परिवालों के विरोध के बावजूद दोनों शादी की थी। तब से दोनों साथ रह रहे थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर रात में ही फाॅरेंसिक टीम के साथ माैके पर गए थे। साक्ष्य इकट्ठा किए। शव को जिला अस्पताल भेज दिय गया है। परिवार के लोग पति पत्नी के आपसी विवाद के बाद आत्महत्या की बात कह रहे हैं। मां ने तहरीर दी है।
बेटी के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। हर पहलुओं पर जांच की जा रही है।