फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: फातिमा तिराहा का चौड़ीकरण पूरा, अब तीन और चौराहों की बारी

विज्ञापन
फातिमा तिराहे का हुआ चौड़ीकरण - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका ने जाम की समस्या को दूर करने के लिए ट्रायल के तौर पर फातिमा चौराहे का चौड़ीकरण किया। जाम की समस्या से काफी हद तक यहां निजात मिलने पर अब ऐसे ही तीन अन्य चौराहों का चौड़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में वाहनों की संख्या बढ़ने के चलते जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। इसके चलते कई चौराहे पर पटरी न होना भी है। इसको लेकर नगर पालिका द्वारा गत माह पहले नगर के जाम वाले फातिमा चौराहे पर सड़क किनारे पटरियों का निर्माण कराया गया। इससे यहां सड़क किनारे अतिक्रमण होने से जाम की समस्या न केवल कम हुई है, बल्कि यह चौराहा सुंदरीकरण होने के बाद आकर्षक भी बन चुका है। इस पर नगर पालिका द्वारा करीब 20 लाख रुपये खर्च किया गया था। उधर नगर पालिका द्वारा अब तहसील मोड चौराहा और बरपुर मोड चौराहा पर भी सड़क किनारे पटरी बनाने के साथ उसका चौड़ीकरण की योजना तैयार की जा रही है।
नगर पालिका इओ दिनेश कुमार ने बताया कि फातिमा मोड चौराहा पर यह जाम से निजात को लेकर यह कवायद का काफी अच्छा परिणाम मिला हैं। जिसके बाद अब दो अन्य चौराहे का इसी तर्ज पर विकसित करने की योजना तैयार की गई है। शासन को इसका प्रस्ताव भेजा जाएगा, स्वीकृति मिलते ही इन दोनों पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें