फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सड़क पार कर रहे व्यक्ति कोे बचाने में मकान से टकराकर पलटा ट्रक, किनारे खड़े वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के थलईपुर बाजार में शुक्रवार की देर रात लगभग 11 बजे चावल लदा एक ट्रक सड़क पार रहे एक व्यक्ति को बचाने में अनियंत्रित हो गया। सड़क किनारे बने मकान से टकराकर पलट गया। ट्रक के अनियंत्रित होकर सड़क की पटरी पर जाने से चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

बलिया से चावल लादकर ट्रक मऊ आ रहा था। घने कोहरे के बीच रात्रि के लगभग 11 बजे ट्रक हलधरपुर थाना के थलईपुर बाजार के पास पहुंचा, उसी समय एक वृद्ध सड़क पार कर रहा था। घने कोहरे के कारण ट्रक चालक वृद्ध को अचानक पास देख जोर से ब्रेक मार दिया जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ स्थित एक मकान से टकराकर पलट गया। वहीं, मकान के पास खड़ा विजय उर्फ झांझू (65) ट्रक की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
ट्रक का चालक नवमी भी उसी में फंस गया। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग जुटे। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। घायल को उपचार के लिए रतनपुरा सीएचसी पर भेजा गया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। वृद्ध की मौैत से उसकी पत्नी कलावती का रो-रोकर बुरा हाल था। वह कहती रही कि पति की मौत के बाद उसकी देखभाल कौन करेगा।
विज्ञापन

इस बाबत हलधरपुर थानाध्यक्ष हरेंद्र यादव ने बताया कि ट्रक गोरखपुर का है। बलिया से चावल लेकर मऊ जा रहा था। उसी समय हादसा हुआ। घटना में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें