फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मां ने मांगी मदद तो रेलवे ने बच्चे को दिया दूध

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। ट्रेन में सफर के दौरान मां के मदद मांगने पर शनिवार को रेलवे ने उसके छोटे बच्चे के लिए दूध उपलब्ध कराया। मदद पाकर मां और उस कोच के यात्रियों ने रेलवे की सराहना की।
विज्ञापन

मऊ जंक्शन के मुख्य टिकट निरीक्षक रामप्रभाव यादव ने बताया कि रेल मदद एप पर मदद मांगने पर शनिवार को दो यात्रियों की सहायता की गई। बताया कि बनारस से गोरखपुर जाने वाली गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (15104) के डी-1 कोच में बर्थ नंबर 36 पर बैठे यात्री ने रेल मदद एप पर मदद मांगने पर ट्रेन जैसे ही मऊ जंक्शन पर पहुंची तो उप मुख्य टिकट निरीक्षक राकेश कुमार ने उनके बच्चे के लिए दूध उपलब्ध कराया। वहीं किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस के एस-5 कोच में बर्थ नंबर 44 पर बैठी महिला यात्री को मुख्य टिकट निरीक्षक रामप्रभाव यादव ने दवा के लिए गर्म पानी उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें