फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बदला गया प्रधान प्रत्याशी का चुनाव निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय ब्लाक के देवकली विसुनपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के प्रत्याशी का चुनाव निशान निर्वाचन ड्युटी में लगे कर्मचारियों ने गलती से दूसरे का दे दिया था। प्रत्याशी जब चुनाव चिह्न लेकर अपेन घर पहुंचे तो उन्हें फोनकर बताया कि गलती से दूसरे का चुनाव निशान आपको दे दिया गया है। उसे लेकर आप वापस ब्लाक पर आईये। जब प्रत्याशी ब्लाक पर गए तो उन्हें दूसरा चिनाव निशान दिया गया।
विज्ञापन

देवकली विसुनपुर ग्राम पंचायत से प्रधान पद के प्रत्याशी ब्लाक पर गए तो उन्हें दूसरा चुनाव निशान दिया गया। प्रत्याशी ने ब्लाक के कर्मचारियों की इस गलती को विरोधी लोगों की साजिश में मिलकर काम करने का आरोप लगाया है। गांव के पीयूष राय प्रधान पद का नामांकन किये हैं। उन्हें बुधवार को ब्लाक से चुनाव चिह्न कार दिया गया। कार चुनाव निशान लेकर पीयूष राय खुशी खुशी घर पहुंचे। घर पहुंचने के दस मिनट बाद ही उन्हें ब्लाक के कर्मचारियों ने फोन किया कि आपको जो चुनाव निशान दे दिया गया है, वह दूसरे प्रत्याशी का है। जब प्रत्याशी पीयूष राय ब्लाक पर पहुंचे तो उन्हें दूसरा चुनाव निशान किताब दिया गया। इस लेकर प्रत्याशी से एआरओ से बहस भी हुई। लेकिन उन्होंने इसे अपनी भूल बताया। इस बाबत प्रत्याशी का आरोप था कि विपक्षी से मिलकर उनके साथ भेदभाव करते हुए चुनाव निशान बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें