फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कार नहीं मिली तो घर से निकाला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर बलुआ निवासी उम्मे रुमा की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम आठ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये और कार नहीं मिलने पर निकाह के दो साल पूरे होते ही विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, उम्मेरुमा का निकाह 13 अगस्त 2023 को कुर्थीजाफरपुर बलुआ निवासी अब्दुल्लाह के साथ हुआ था। निकाह के बाद पति, ससुर इरफान, सास जुलेखा, ननद शबनम, आशिया, शबाना, जेठानी शहनाज, जेठ अकरम दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। मायके में बताने पर पिता ने भरी पंचायत में एक लाख रुपये दिए, लेकिन ससुराल के लोगों ने लेने से मना कर दिया। आरोप है कि आए दिन विवाहिता को ससुराल के लोग डराते-धमकाते और करंट का झटका देते थे। कई दिन तक खाना नहीं देते थे। प्रताड़ना से तंग आकर उम्मेरुमा कुछ माह के लिए मायके चली गई। 27 अगस्त को ससुराल गई तो रात करीब 9:30 बजे पति के साथ मिलकर सभी ने मारपीट कर घर से भगा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें