फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दहेज में नहीं मिली बुलेट तो विवाहिता से मारपीट कर निकाला, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के सोहबत बागदासी मुहल्ला निवासी महिला ने अपने पति और ससुराल के सदस्यों पर दहेज में बुलेट और नकदी न मिलने पर मारपीट कर घर से बाहर निकाल देने का आरोप लगाया है। पुलिस पीड़िता की तहरीर पर पति सहित चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार सोहबत बागदासी मुहल्ला निवासी जिकराबानो ने बताया कि उसका निकाह चार दिसंबर 2023 में नगर क्षेत्र के ही महतवाना मुहल्ला निवासी हमजा खान से हुई है। आरोप लगाया कि शादी होने के बाद से ही मेरे ससुराल के मेरा पति हमजा खान, ससुर अकरामुल्लह खान और दो ननद गुलक्सा, हिनाकौसर कम दहेज मिलने का ताना मारते हुए मारते-पीटते रहे हैं। रविवार को दिन में पांच लाख रुपये और बुलेट न मिलने की बात कहकर गालीगलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो एकराय होकर मारपीट कर उसे घर से भगा दिया। पीड़िता अपने पिता के घर पहुंचकर इस मामले से अवगत कराया। उधर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें