फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरा के अभाव में छह दिनों से ठप है गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के गजियापुर स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर बोरों के अभाव में छह दिनों से गेहूं खरीद ठप है। गेहूं खरीद ठप होने से आढ़तियों की खूब चांदी कट रही है। वह किसानों की फसल को औने पौने दाम में खरीद रहे हैं। सब कुछ जानकर विभागीय अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
विज्ञापन

फतहपुर मंडाव ब्लॉक क्षेत्र के 15 किलोमीटर की एरिया में गेेहूं खरीद के लिए गजियापुर गेहूं क्रय केंद्र बना है। गेहूं खरीद शुरू होने के 44 दिन बाद भी खरीद प्रक्रिया को चुस्त दुरुस्त नहीं बनाया जा सका है। हमेशा बोरा का अकाल रहता है। किसानों के अनुसार खरीफ फसल की तैयारी चल रही है। पैसा की सख्त जरूरत है, लेकिन गेहूं खरीद बंद होने से किसानों को अपनी फसल औने पौने दाम में बेचना पड़ रहा है। गजियापुर गेहूं क्रय केंद्र पर 49 किसानों से ढाई हजार क्विंटल की खरीदा हो चुकी है। अभी गेहूं क्रय केंद्र से 167 टोकन वितरण हुआ है, जिनका गेहूं तौल अभी नहीं हुआ है। डिलिवरी भी 2110 क्विंटल हो चुकी है। भुगतान भी 46 किसानों का हो चुका है। इस संबंध में किसान छबिया, गुलाबचंद यादव, मुसाफिर यादव, अशोक कुमार शुक्ला का कहना है कि हमेशा बोरा का अभाव रहता है। कब खरीद शुरू होगी पता नहीं चल पा रहा है। गेेहूं खरीद अविलंब शुरू नहीं हुई तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। इस बाबत क्रय केंद्र प्रभारी लल्लन यादव का कहना है सिर्फ बोरा के अभाव में गेहूं खरीद नहीं हो रही है। बोरा उपलब्ध होते ही खरीद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें