फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप बंद मिलने पर होगी कार्रवाई

Sat, 30 Apr 2016 11:35 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
पानी की टंकी
विज्ञापन
नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद जमाल ने समस्त ट्यूबवेल आपरेटर्स तथा जल-कल विभाग के अधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक की। इसमें नगर में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने का निर्देश दिया। पूर्व पालिकाध्यक्ष तथा प्रतिनिधि अरशद जमाल ने आपरेटर्स को निर्देश दिया कि जलापूर्ति के लिए निर्धारित समय शाम सात बजे से रात्रि 11 बजे और रात्रि दो बजे से पूर्वाह्न पांच बजे तक किसी भी दशा में नलकूप बंद नहीं होना चाहिये। 
विज्ञापन



कहा कि इस अवधि में बिजली कटौती होती है तो जहां जनरेटर है, तत्काल चालू कर के आपूर्ति जारी रखी जाए। जहां जनरेटर नहीं है वहां जितनी देर तक बिजली कटती है, तत्काल बाद उतनी देर तक अतिरिक्त आपूर्ति अवश्य करें। निर्धारित अवधि के बीच जलापूर्ति में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को सिंचाई के लिए कोई परेश्‍ाानी नहीं होनी चाहिए। 


यदि इस अवधि में कोई नलकूप बंद पाया गया या आपरेटर मौजूद नहीं रहा तो उस के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। इसलिये जहां आवश्यकता हो पूर्वाह्न सात बजे से 10 बजे अतिरिक्त सप्लाई की जाए।
विज्ञापन



बैठक में आपरेटर्स ने भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बिजली आपूर्ति और जेनेरेटर की समस्या उठाई। इ जलापूर्ति सुचारु रूप से हो, आपरेटर्स किसी प्रकार की लापरवाही न करें तथा शिकायत मिलने से पूर्व जनसमस्या को चिह्नित किए जाने के उद्देश्य से पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने जल-कल विभाग को निरीक्षक नियुक्त करने के लिए निर्देश दिया। अविलंब पूरे नगर को दो जोन मे विभाजित कर अलग अलग निरीक्षक नियुक्त किए जायेंगे जो प्रतिदिन आपूर्ति के समय में भ्रमण कर निरीक्षण करेंगे। 


यदि   आपरेटर्स के द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर अभियंता को रिपोर्ट करेंगे तथा अभियंता उस पर फौरन कार्यवाही करेंगे जिससे । इस दौरान अभियंता बब्बन प्रसाद, कमलेश पांडेय, इकबाल अहमद, फैयाज अहमद आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें