यह पाठ्यक्रम जनवरी 2017 के दौरान आयोजित होने वाली एचएएस परीक्षा से कार्यान्वित होगा।
जिला प्रशासन के निर्देश पर जनपद स्तरीय अधिकारियों की टीम ने विकास खंड परदहां तथा रतनपुरा ब्लाक के समस्त परिषदीय विद्यालयों का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शैक्षिक गुणवत्ता, साफ-सफाई, बच्चों की उपस्थिति, बुनियादी सुविधाएं आदि में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी मिली।
कहीं शौचालय खराब तो कहीं हैंडपंप खराब, शिक्षक भी नदारद रहे। इस पर डीएम ने 110 शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश दिया। साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का 10 दिन तथा दोनों खंड शिक्षा अधिकारियों का 15-15 दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिया। कई प्रेरकों की सेवा समाप्त करने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया।
अमर उजाला ने 28 अप्रैल के अंक में परिषदीय विद्यालयों की कुव्यवस्था पर प्रमुखता से ‘कहीं एकल तो कहीं हैं कई-कई शिक्षक’ शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अगले ही दिन परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण करने के लिए टीम गठित करने का फरमान जारी किया।
जिला विद्यालय निरीक्षण को नोडल अधिकारी नियुक्त किया था। इसी कड़ी में शनिवार को 30 सदस्यीय टीम ने रतनपुरा, परदहां ब्लाक के समस्त परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में व्यापक पैमाने पर विभागीय अनियमितता मिली। कहीं विद्यालय बंद था तो कहीं विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का अभाव मिला। इइसपर रतनपुरा ब्लाक में प्रधानाध्यापकों समेत 57 शिक्षकों निलंबित किया गया।
वहीं परदहां ब्लाक में प्रधानाध्यापकों समेत 53 शिक्षक निलंबित हुए। दोनों ब्लाकों में कई प्रेरकों की सेवा समाप्त करने के लिए बीएसए को फरमान जारी किया। निलंबित शिक्षकों को बीआरसी से संबद्ध कर दिया गया है। टीम ने अध्यापकों का यह कृत्य कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली के विपरीत पाया है।
जिलाधिकारी ने बंद विद्यालयों, एमडीएम न बनने वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों सहित 110 अनुपस्थित शिक्षकों को निलंबित कर बीआरसी से संबद्ध कर दिया है। साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पर भी कार्रवाई की। उनका 10 दिन तथा दोनों खंड शिक्षा अधिकारियों का 15-15 दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिया। कई प्रेरकों की सेवा समाप्त करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया। डीएम ने निलंबित शिक्षकों को अपनी आख्या जांच अधिकारी को निर्धारित अवधि के अंदर प्रस्तुत करने का फरमान जारी किया है।