वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के तहसील गेट के सामने बुधवार की सुबह सड़क पार कर रहे बाइक सवार युवक को बेकाबू पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पूरी वारदात एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतक की पहचान मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के उतरेजपुर गांव निवासी चंद्रशेखर 35 मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा में वेल्डिंग मिस्त्री का काम करता है। रोज की तरह बुधवार की सुबह चंद्रशेखर बाइक से अपने गांव से वापस आक सड़क पार कर अपने दुकान की तरफ जा रहा था।
इसबीच तेज रफ्तार में आ रही पीछे से पिकअप ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही चंद्रशेखर पिकअप के नीचे आ गिरा और पिकअप के ऊपर से गुजर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल रविंद्र नाथ राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से मृतक के पिता, पत्नी, इकलौता पुत्र और दो बेटियो का रो रोकर बुरा हाल था।