फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डीएम ने किया हाला नाला बंधा और बाढ़ चौकी का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने मधुबन क्षेत्र में स्थित हाहा नाला बांध सहित बाढ़ चौकी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियाें को अलर्ट रहने का आदेश दिया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी मधुबन को बाढ़ की स्थिति की नियमित निगरानी करने और बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल राहत किट का वितरण करने को कहा। दुबारी स्थित सत्यराम जनता इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत किट का वितरण किया। उन्होंने सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि को लेकर लगातार सतर्क मोड में रहने को कहा।
24 घंटे बाढ़ चौकियाें को सक्रिय रहने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से बचाव के लिए ग्रामवासियों से नियमित संवाद स्थापित करने का निर्देश राजस्व विभाग से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी को बाढ़ शरण स्थल का चयन कर पूर्व में ही सारी सुविधाओं की उपलब्धता कर लेने को कहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक इलमारन जी, उप जिलाधिकारी मधुबन अखिलेश यादव, अधिशासी अभियंता सिंचाई, तहसीलदार मधुबन सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें