फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन बारिश होने से लगा जलमाव, हलाकान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को बारिश होने का क्रम जारी रहा। कहीं झमाझम तो कहीं हल्की बारिश होने से मौसम खुशनुमा बना रहा। एक तरफ लोगों ने बाहर निकल कर बारिश का आनंद लिया तो दूसरी ओर निचले इलाकों में जलजमाव से लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था। गड्ढे में तब्दील सड़कों पर जलजमाव के चलते लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में नाको चना चबाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

सोमवार की रात से रुक-रुक हो रही बारिश का क्रम मंगलवार को सुबह तक जारी रहा। सुबह लगभग आठ बजे के बाद धूप छांव होता रहा। रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। कई ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर बाद झमाझम बारिश होती रही। बारिश के कारण लोगों को भीगते हुए गंतव्य तक जाते देखा गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 91 प्रतिशत रही। जबकि आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। बारिश और धूप नहीं निकलने के कारण लोगों को गर्मी और उमस से भी राहत मिली। ग्रामीण इलाकों में यह जीवनदायिनी है और उनके फसल के बेहद जरूरी होता है। इसलिए इस बारिश से किसान बेहद खुश हैं। किसानों का कहना था कि धान की नर्सरी के बढ़वार के लिए मौसम अनुकूल है। बारिश के चलते नगर के भीटी, मुुंशीपुरा, रघुनाथपुरा, हट्ठीमदारी, निजामुद्दीनपुरा, सहादतपुरा, गालिबपुरा, ब्रह्मस्थान, सलाहाबाद मोड़ नई बस्ती सहित निचले इलाकों में जलजमाव होने से लोगों को पानी से होकर आते जाते देखा गया। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार लगातार दूसरे दिन बारिश होने का क्रम जारी रहा। इससे जगह-जगह जलजमाव होने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें