फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रमुख प्रशासन के बल पर जीतना चाहती है भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को क्षेत्र के कंधरापुर मधुबन में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कहा कि पंचायत चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रमुख प्रशासन के बल पर जीतना चाहती है। परंतु सरकार का मंसूबा कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद करें। यदि सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो ईंट से ईंट बजाया जाएगा।
विज्ञापन

गांव-गांव जनसंपर्क का कार्य सपा कार्यकर्ता कर रहे हैं। डॉ.भीमराव आंबेडकर तथा डॉ. राममनोहर लोहिया के सपनों को साकार करने के लिए संकल्प लिया है। कहा कि सत्ता आतीं जाती है। समाजवादी पार्टीने कभी भी द्वेश भावना से कार्य नहीं किया। कहा कि सभी सीटों पर सपा प्रत्याशी जीतेंगे,जिससे पूंजीवादी सांप्रदायिक तत्वों को बेनकाब किया जा सके। सरकार पर आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल, बाहुबल, धन बल और प्रशासनिक मशीनरी का दुरूपयोग कर जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रमुख का पद हथियाना चाहती है। सत्ता का दुरुपयोग कर जनता के जनादेश का अपमान करना चाहती है। डबल इंजन की सरकार कभी महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, की बात नहीं किया, सभी मोर्चो पर फेल है। बैठक में भीमल कुशवाहा, राममिलन मौर्य, अच्छन उस्मानी, गोरखनाथ यादव, रामधनी यादव, मुनीब चौहान, रामाश्रय राजभर, विजय शंकर, अलका कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें