फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: देवरांचल में सरयू नदी का बढ़ रहा जलस्तर, प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के देवरांचल में सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से कई गांवों में कटान जारी है। हालात को देखते हुए तहसील प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन

सरयू नदी के उग्र रुप धारण करने से बिन्दटोलिया, खैरा और नई बस्ती में कटान जारी है। एसडीएम राजेश अग्रवाल ने बताया कि बीते कई दिनों से नदी का पानी बढ़ रहा है। जिससे बाढ़ की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
तहसील क्षेत्र के देवरांचल के 33 गांव बाढ़ से प्रभावित होते हैं। जिनमें 11 गांव में आबादी व फसल दोनों और 22 गांव में केवल फसल प्रभावित होती हैं। इससे लगभग 60 से 62 हजार लोग प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने राहत और बचाव के लिए 8 बाढ़ चौकियां और 5 विद्यालय आश्रय स्थल के रूप में तैयार किए हैं। 100 लाइफ जैकेट, 108 नावें, पशुओं का टीकाकरण और मेडिकल टीम को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि कटान की जद में आने वाले घरों को जरूरत पड़ने पर शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही उन्होंने नदी किनारे रहने वालों को 24 घंटे सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें