फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडी रेशियो 40 प्रतिशत से ऊपर लाने का करें प्रयास : जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार की देर शाम विशेष जिला सलाहकार समिति और जिला स्तरीय समीक्षा समिति की समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी ने अगली तिमाही तक सीडी (क्रेडिट-डिपॉजिट) रेशियों को 40% से ऊपर लाने का निर्देश दिया।उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को सरकारी योजनाओं से संबंधित अधिक से अधिक आवेदनों को बैंकों को भेजने के निर्देश दिए।
जिससे बैंक ऋण वितरण की कार्यवाही शुरू कर सके। जिलाधिकारी ने विभागों और बैंकर्स पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अलावा भी अधिक से अधिक आवेदन कराकर ऋण वितरण की सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पीएम सूर्य घर योजना में बैंकों में लंबित आवेदनों का तत्काल निस्तारण कर ऋण वितरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिया।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम उद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, एक जनपद एक उत्पाद सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नगर, लीड बैंक मैनेजर अनिल कुमार सिन्हा आदि अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें