मधुबन। देवरांचल में सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी के अंतिम छोर पर बसे बिंदटोलिया, नई बस्ती और खैरा गांव में कटान जारी रहने से लोग दहशत में जी रहे हैं। कई परिवारों ने घर का सामान समेटना शुरू कर दिया है।
सिंचाई विभाग के अवर अभियंता यूएन पांडेय का कहना है कि जलस्तर अभी खतरे के निशान से 2.31 मीटर नीचे है। यदि ऐसे ही बढ़ता रहा तो 4-5 दिनों में यह खतरे के निशान को पार कर सकता है। एसडीएम मधुबन राजेश अग्रवाल कहना है कि तहसील प्रशासन हालात पर पैनी नजर रखे हुए है। संबंधित गांव के लेखपालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। कटान प्रभावित लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी कर ली गई है।