फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गेंहू की खरीद नहीं होने पर 20 केंद्र प्रभारियों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अपर जिलाधिकारी और जिला खरीद अधिकारी ने शुक्रवार को जनपद में गेहूं खरीद योजना की समीक्षा की। जिला खरीद अधिकारी ने शून्य खरीद के कारण पीसीएफ एजेंसी के 20 क्रय केंद्रों को चेतावनी पत्र दिया। चेताया कि बैठक में यदि उनके केंद्र पर गेहूं की खरीद नहीं हुई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रबंधक पीसीएफ को निर्देश दिया गया कि अपने केंद्रों पर बोरों की पर्याप्त व्यवस्था कर लें। किसी भी दशा में बोरों की कमी नहीं होनी चाहिए। बोरों की कमी से खरीद प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

बताया कि जनपद में 11 अप्रैल तक 391 किसानों से 2192 एमटी गेहूं खरीद की जा चुकी है। क्रय केंद्रों पर किसानों की अच्छी आवक शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में गेंहू की खरीद में ओर भी तेजी आने की उम्मीद है। उन्होंने किसानों से अपील की कि कोई भी किसान आसानी से गेंहू बेच सकता है। जिला प्रशासन की ओर से खरीद की पूरी व्यवस्था की गई है। समीक्षा बैठक में कोपागंज मंडी समिति एवं दोहरीघाट मंडी समिति के सचिव भी मौजूद थे। अपर जिलाधिकारी की ओर से दोनों मंडी समितियां के सचिवों को निर्देशित किया कि किसी भी अवैध व्यक्ति की ओर से किसानों से कम मूल्य पर गेहूं खरीद कर उसे बाहर ना भेजा जाए। ऐसे व्यक्तियों को चिह्नित कर इसे रोकने की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी विपुल सिन्हा सहित मंडी के अधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें