तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल के अध्यक्षता में समस्त सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सुपरवाइजर के साथ कार्यशाला आयोजित की गई।
मौके पर उपस्थित सभी को उपजिलाधिकारी दायित्वों का बोध कराया। चेताया कि किसी भी कर्मचारी या अधिकारी द्वारा निर्वाचन कार्य में सद्भावना पूर्ण कार्य नहीं किया जाता है तो वह दंडनीय अपराध है। हमें निर्वाचन का कार्य पूरी निष्ठा और मनोयोग से संपादित करना है।
इस दौरान कार्यशाला से अनुपस्थित तीन बीएलओ को चेतावनी पत्र जारी किया गया। इस अवसर पर बीआरसी दीपक कुमार, राधेश्याम पांडेय, अजय पटेल ओमप्रकाश मौर्य, कल्पना नाथ यादव, लाल बहादुर गुप्ता आदि रहे।