फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मड़ैया चट्टी के पास मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर बुधवार की दोपहर 3:30 बजे तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। घटना में वृद्ध की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और शव का पंचनामा बनाकर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सिगाड़ी गांव निवासी रामस्वरूप (68) अपनी पत्नी चंद्रावती (62) के साथ मऊ दवा लेने गए थे। लौटते समय कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा निवासी शिवबचन (40) के ई-रिक्शा पर बैठकर घर लौट रहे थे। उनके साथ सिगाड़ी निवासी मनसा (26) भी बैठी थीं। अभी ई-रिक्शा रामस्वरूप के घर से 500 मीटर दूर मड़ैया चट्टी के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि रामस्वरूप उछलकर कुछ दूरी पर जा गिरे और मौके पर मौत हो गई। वहीं चालक सहित तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक स्थानीय लोग वहां पहुंचते चालक कार लेकर तेज गति से मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी घायलों को मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने सभी को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार चालक की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें