फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सरकारी भवन समेत 7 मकानों की दीवारें गिरीं, 3 घायल

विज्ञापन
दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के चकउथ गांव में गिरी पंचायत भवन की दीवार। संवाद
विज्ञापन
मऊ। जिले में खराब मौसम के बीच जर्जर और कच्चे मकान लोगों के लिए खतरा बन गए हैं। बीते 24 घंटे में तेज बारिश और आंधी के बीच सात घरों की दीवारें और एक पंचायत भवन क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

पेड़ गिरने की घटनाओं में तीन लोग घायल हुए हैं। सबसे अधिक नुकसान मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र में हुआ है। दोहरीघाट में जर्जर पंचायत भवन की दीवार और मधुबन तहसील क्षेत्र में एक मकान पर पेड़ गिरने की घटना हुई।
मधुबन के दुबारी क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में शनिवार देर शाम तेज बारिश और आंधी के दौरान जवाहर राजभर के घर पर महुआ का पेड़ गिर गया। परिवार के सदस्य हादसे से कुछ मिनट पहले ही वहां से हट गए थे, जिससे उनकी जान बच गई। पेड़ गिरने से घर की एक दीवार ढह गई और मकान को नुकसान पहुंचा। जवाहर राजभर ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर मकान बनाया था। हादसे के बाद उनकी आर्थिक परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन

उधर, दोहरीघाट ब्लॉक के चकउथ गांव में करीब 50 वर्ष पुराना पंचायत भवन पहले से जर्जर हालत में था। शनिवार देर शाम बारिश के दौरान भवन की रेलिंग और दीवार गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय भवन के पास कोई मौजूद नहीं था।
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के मालव ग्राम पंचायत के पीटोखर और भैंसहां मौजे में बारिश और आंधी से ज्यादा नुकसान हुआ। पीटोखर निवासी श्यामराज (68) के मकान के पिछले हिस्से की मिट्टी की दीवार तेज बारिश के दौरान अचानक भरभराकर गिर गई। इससे मकान का एक हिस्सा और टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
भैंसहां निवासी रामबृछ शर्मा (75) के मकान पर विशाल महुआ का पेड़ गिर गया। इससे मकान और टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गए। घर के अंदर खड़ी मोटरसाइकिल भी पेड़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।
गृहस्थी का सामान पेड़ और टिनशेड के मलबे में दबकर खराब हो गया। पेड़ गिरने की एक अन्य घटना में अंकित विश्वकर्मा (24) और श्याम सुंदर शर्मा (50) घायल हो गए।
इसी गांव में मनीष चौहान (30) के मकान के बगल स्थित मोमल चौहान का जर्जर दो मंजिला मकान तेज बारिश के दौरान भरभराकर मनीष के घर पर गिर गया। इससे उनका मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
मनीष अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ इसी मकान में रहते थे। वहीं रजवंती देवी (56) का मकान भी तेज बारिश के दौरान भरभराकर गिर गया। उनके परिवार में 14 वर्षीय एक बेटा और तीन बेटियां हैं। मकान गिरने के बाद परिवारों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।

दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के चकउथ गांव में गिरी पंचायत भवन की दीवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें