फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ का आवास घेरा, सूची में नाम दर्ज कराने की मांग

Wed, 26 Aug 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 मतदाता सूची से नाम हटने पर ब्लाक क्षेत्र के मानपुर ग्रामसभा के निवासियों ने मंगलवार की सुबह भुजौटी में सीडीओ उपजिला निर्वाचन अधिकारी आवास का घेराव किया। ग्रामीणों ने बताया कि मतदाता सूची में नगर पालिका क्षेत्र के 353 लोगों का नाम शामिल उनके गांव में दर्ज है। जबकि गांव के वास्तविक मतदाताओं के नाम सूची से गायब है।
विज्ञापन



 ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सूची को संशोधित नहीं किया गया तो निर्णायक संघर्ष के लिए विवश होंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन भी उन्हें सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि मानपुर राजस्व गांव का गठन मानपुर, राघोपट्टी व भीटी का बाहरी भाग मिलाकर किया गया है।


 वर्तमान में प्रकाशित मतदाता सूची में नगर क्षेत्र के लगभग 350 मतदाताओं का नाम दर्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही भीटी के बाहरी भगा के 180 मतदाताओं के नाम सूची से गायब कर दिया गया है।
विज्ञापन



 ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत में दो बीएलओ की नियुक्त हैं। बीएलओ मनमाने तरीके से घर पर बैठकर मतदाता सूची तैयार किए हैं।


 ग्रामीणों ने मतदाता सूची को तत्काल दुरुस्त कराते हुए लापरवाह बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग भी की। घेराव करने वालों में विनय कुमार, अनिल कुमार, हीरामन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें