फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कोहरे छाने से 50 मीटर रही दृश्यता, वाहन चालकों को हुई परेशानी

विज्ञापन
नगर में शुक्रवार को घने कोहरे के बीच विजिबिलिटी बहुत कम रही।संवाद
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों मेें बृहस्पतिवार को तड़के से ही कोहरा छाया रहा। सुबह लगभग छह बजे सड़कों पर सन्नाटा की स्थिति रही। लोग देर तक घरों में ही दुबके रहे। कोहरे की अधिकता के कारण दृश्यता 50 मीटर रह गई। ऐसे में सड़कों पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों को लाइट और इंडिकेटर जलाकर चलना पड़ रहा था। सुबह लगभग 10 बजे धूप निकली तो लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला। बुधवार की रात से ही कोहरा पड़ने लगा था। बृहस्पतिवार को तड़के से ही कोहरा छाए रहने के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह के समय स्कूल के बच्चों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे तक कोहरा रहने के चलते सड़क पर चलने वाले लोगों को काफी सतर्कता बरतनी पड़ी।
बृहस्पतिवार काे अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 56 प्रतिशत रही। पांच किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। कोहरे के साथ हवा चलने से सुबह के समय ठंडक का एहसास भी बढ़ गया है, इसके चलते लोग घरों से बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। उधर, मौसम में बार-बार बदलाव होने से लोग सर्दी, खांसी, बुखार और गले में खराश सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि ठंडी हवा के संपर्क में आने से पुरानी बीमारियां भी उभर जाती हैं, इसके अलावा दमा, ब्रोंकाइटिस और साइनस के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। सर्दी, जुकाम और बुखार मौसम के बदलाव में अधिक होता है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने और हाथों की सफाई का ध्यान रखने की जरूरत है। बच्चों को ठंड में सुबह जल्दी नहलाने से बचने, उन्हें पौष्टिक आहार दें ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें