फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: वर्ल्ड पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे विशाल

विज्ञापन
विज्ञापन
परदहां ब्लॉक क्षेत्र के सरवां गांव निवासी विशाल साहनी अमेरिका में 27 जून से छह जुलाई तक आयोजित होने वाली वर्ल्ड पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे। पहली बार वर्ल्ड पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता में विशाल के चयन से जिले में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

परदहां ब्लॉक क्षेत्र के सरवा गांव का निवासी विशाल साहनी शुरुआती समय से ही कुश्ती प्रतियोगिता में अव्वल रहे हैं। विशाल के पिता कैलाश साहनी ने पहलवानी कराया। तेज बहादुर पहलवान ने इनको दांव पेंच सिखाया। सरवा अखाड़े से निकलकर पूरे दो बार विदेश की धरती पर कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कई बार नेशनल में गोल्ड मेडल सिल्वर प्राप्त किया।
विशाल साहनी को उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस में खेल कोटे से भर्ती किया है। लखनऊ साई सेंटर में ऑल इंडिया पुलिस कुश्ती चैंपियनशिप में 57 किलो भार वर्ग में विशाल गोल्ड मेडल हासिल किया। विशाल के चयन पर अवसर पर कुश्ती संघ के अध्यक्ष पवन सिंह, कुश्ती कोच प्रेमचंद ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें