फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अपात्र को जमीन पट्टा करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने रोका निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा भटिया में बृहस्पतिवार को सुबह उस समय गांव का माहौल गर्म हो गया। जब एक व्यक्ति पर प्रधान और ग्रामीणों ने तत्कालीन लेखपाल द्वारा शासनादेश के विरुद्ध अपात्र व्यक्ति को पट्टा करने का आरोप लगाते हुए कार्य रोकने के लिए एक जुट हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने निर्माण कार्य को रोकते हुए दोनों पक्षों को उचित निर्णय के लिए तहसील मुख्यालय भेज दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा में गाटा संख्या 333 जो नवीन परती के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। 2020 -2021 में एक महिला के नाम पट्टा कर दिया गया।
पति भीमशंकर केन्द्रीय विद्यालय में कर्मचारी है। शासनादेश को दरकिनार कर राजस्व कर्मियों के मिलीभगत से पट्टा करा लिया। उधर ग्राम प्रधान द्वारा पट्टा निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी कोर्ट में वाद दाखिल किया है।
विज्ञापन

इसी बीच पट्टेदार द्वारा संबंधित भूमि पर स्थाई निर्माण शुरू कराए जाने के बाद प्रधान पति सुभाष चौरसिया, पूर्व प्रधान श्रवण गोंड, मणिदेव, रवि मौर्य, हरिशंकर मौर्य, मणिदेव, पिंटू ,प्रफुल्ल सहित दर्जन भर ग्रामीण तहसील पहुंचकर तहसीलदार को वस्तु स्थिति से अवगत कराया।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने क्षेत्रीय लेखपाल विवेक यादव को अग्रिम आदेश आने तक निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया। तहसीलदार डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि उपरोक्त के संबंध में नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें