फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मऊ में ग्रामीणों ने रोका पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण, जानें पूरा मामला

Sat, 16 Jan 2021 02:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
लोगों ने रोका निर्माण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले से होकर गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पिपरीडीह के ताजपुर गांव के पास भैसही नदी पर मौजूद पुलिया को तोड़कर बनाया जा रहा। पुलिया टूटने से ग्रामीणों को नदी के दूसरे तरफ मौजूद खेतों की निगरानी करने में दिक्कत होने लगी है। शनिवार को ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण की मांग कर एक्सप्रेस-वे का निर्माण रुकवा दिया। इस दौरान यूपीडा के अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


मऊ जिले से कुल 26 किमी दूर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। इसमें मुहम्मदाबाद गोहना तहसील से सड़क निर्माण शुरू हो रहा, तो सदर तहसील के ताजपुर गांव से जिले की सीमा को पार कर रहा है। इस दौरान ताजपुर से लगे ओन्हाईच खरगजेपुर, इटौरा, अहिंलाद, उस्मानपुर बस्ती, बगली पिजड़ा आदि गांवों के ग्रामीणों की जमीन भैंसही नदी के दूसरी तरफ पड़ती है। जबकि निर्माण के दौरान यूपीडा ने नदी के दूसरी तरफ जाने के लिए बनाई गई पुलिया को तोड़ दिया।

इससे किसानों को आने जाने में दिक्कत होने लगी। शनिवार को क्षेत्र के ग्रामीण तोड़ी गई पुलिया के निर्माण की मांग कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने एक्सप्रेस-वे का कार्य रुकवा दिया। गांव के किसान सुबाष यादव, रामकृत यादव, अमरनाथ यादव, आदि का कहना है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निकलने से भैसही नदी पर किसानों ने आपसी सहयोग से एक छोटा सा पुल बनाया गया था।

विज्ञापन

जिसे यूपीडा ने तोड़ वहां मेजर ब्रीज बना दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि वो लोग खेती किसानी के लिए मेजर ब्रिज का प्रयोग तो नहीं कर पाएंगे। ऐसे में भैसही नदी पर तोड़े गए पुल का निर्माण यूपीडा कराए, ताकि उनकी खेती किसानी का कार्य प्रभावित न हो।

ग्रामीणों को जानकारी होते ही शनिवार की सुबह सात बजे सैकड़ों की संख्या में निर्माण स्थल पर पहुचकर भैसही नदी पर हो रहे निर्माण कार्य को रोकवा दिया। साथ ही सामान लेकर गुजर रहे, वाहनों को रोक कर प्रदर्शन किया। काम रोके जाने पर कर्मचारियों ने यूपीडा के अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

लगभग दो घंटे बाद यूपीडा के सीनियर इंजीनियर रितिक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर मामले को अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। ग्रामीणों ने रितिक कुमार सिंह को ज्ञापन सौपा। रितिक कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की मांग को उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

शीघ्र ही मामले का निस्तारण होगा। रितिक के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि हम लोगो की मांग पूरी नही हुई तो हम लोग धरना प्रदर्शन कर काम बंद कराएंगे। विरोध प्रदर्शन करने में रेमी यादव, राकेश यादव, ब्रहमदेव यादव, बिजेंद्र यादव, मुकेश कुमार, रामबिलास, गुड्डू, महाबीर, रामानंद, बिजय, बिरेन्द्र, सुफेर राम, अजय, संजय, सूरज सहीत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें