फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हाईटेंशन तार हटाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के सोहराबपुर हलीमाबाद गांव में घरों के ऊपर से गुजर रही 33 हजार और 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार नहीं हटाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हाईटेंशन तार आबादी के बेहद करीब से गुजर रहे हैं, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर हमेशा खतरा बना रहता है। बरसात और तेज हवा के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। लगभग तीन वर्ष पूर्व मई माह में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में सुरेश, अभिमन्यु, मनोहर, दिनेश, संजीव द्विवेदी, मीना और सीमा शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें