फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान बहिष्कार करने के लिए ग्रामीणों ने किया रोड शो

विज्ञापन
शनिवार को खनिगह गाँव मे प्रदर्शन कर किसानों ने वोटों के बहिष्कार करने लिया निर्णय।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
दुबारी/अमिला। मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर बिशुनपुर के बिंटोलिया गांव के लोगों ने कटान समस्या का समाधान न होने के विरोध में शनिवार को मतदान बहिष्कार करने के लिए रोड शो किया। जबकि अमिला के ग्रामीणों ने चकबंदी के गलत नक्शे को ठीक न किए जाने पर मतदान न करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने टैक्टर पर होर्डिंग लगाकर और बिरहा के माध्यम से बिंटोलिया, टाडी़, जरलहवा पुरवा सहित विभिन्न पुरवों में भ्रमण कर सात मार्च को मतदान का बहिष्कार करने का अल्टीमेटम दिया। उनका कहना था कि सरयू नदी बिंटोलिया गांव में लगातार तीन वर्ष से कहर बरपा रही है लेकिन कटान समस्या का अभी तक स्थायी समाधान नहीं किया जा सका है। कटान की जद में आए लोग बेघर होकर नारकीय जिंदगी जी रहे हैं। आधे से अधिक गांव नदी में विलीन हो गए हैं। कई बार धरना प्रदर्शन किया, लेकिन प्रशासन की तरफ से समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में विरोध स्वरूप मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। अमिला : घोसी तहसील के अमिला गांव के दर्जनों किसान चकबंदी विभाग के अधिकारियों के द्वारा बना दिए गए गलत नक्शे को सुधरवाने के लिए 10 साल से विभागीय अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने से परेशान होकर शनिवार को खनिगह गांव में प्रदर्शन वोटों का बहिष्कार करने का अल्टीमेटम दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि किसान के चक की समस्या चकबंदी विभाग ने एक दूसरे में उलट फेर करके छोटे किसानों को उलझा कर रख दिया है। कहा कि समस्या हल नहीं हुआ तो मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अजय, बृजेश सिंह, अशोक राय, पलटन सिंह, श्रीराम सिंह, राजवंत सिंह, गोबरी सिंह, किनकु सिंह, ज्ञानचंद सिंह,गरीब सिंह,सदाफल सिंह, फौजदार सिंह, जानकी प्रसाद, लालजी सिंह,अभिषेक, सिंह, अभिषेक चंद्र, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें