फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से मड़ईयों में लगी आग, किशोरी झुलसी

विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र दुबारी के धूस पुरवा में शार्ट शर्किट लगी आग में जली मडईयां।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी के धूस पुरवा में शुक्रवार की रात शार्ट सर्किट से एक रिहायशी मड़ई में आग गई। आगलगी ने पांच और मड़इयों को अपनी जद में ले लिया। घटना में जहां एक किशोरी झुलस गई, वहीं 20 हजार की नकदी सहित दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुबारी के धूस पुरवा निवासी पारस अलग-अलग मड़ई बनाकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ रहता है। शुक्रवार की देर शाम खाना खाने के बाद वह और उसके परिजन मड़इयों में सो रहे थे। देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। पारस और उसके परिजन कुछ समझ पाते जब तक आग की जद में दूसरी मड़ईयां भी आ गईं। आगलगी की इस घटना से पारस की बेटी रंजना झुलस गई। पुरवा में आग लगने की जानकारी होने पर आस पास के लोगों ने दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक 20 हजार रुपये की नकदी सहित करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। चर्चा कि यदि ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू नहीं पाया होता तो पुरवे में बड़ी संख्या में बनी मड़इयों तक आग पहुंचती तो बउ़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें