मऊ। बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरबसपुर के ग्राम प्रधान पद के उप चुनाव के लिए दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिया। प्रत्याशियों को मंगलवार को चुनाव चिह्नों का आवंटन भी कर दिया गया। उपचुनाव में प्रधान पद के लिए कुल चार प्रत्याशियों संतोष कुमार, रजिया देवी, अमितेश कुमार और मुन्नी देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसमें मंगलवार को दो प्रत्याशियों रजिया देवी और अमितेश कुमार ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। नाम वापसी की तिथि समाप्त हो जाने के बाद अब दो प्रत्याशी चुनावी जंग में आमने-सामने हैं। इसमें दिवंगत प्रधान के पुत्र संतोष कुमार एवं पूर्व प्रधान मुन्नी देवी चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं।
निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुनील कुमार राय ने बताया कि नामांकन वापसी के बाद दो प्रत्याशी मैदान में है। आगामी 20 दिसंबर को प्रधान पद को मतदान होगा। इसके लिए 19 दिसंबर को पोलिंग पार्टियां बूथ के लिए रवाना हो जाएगी। 21 दिसंबर को मतगणना की तिथि निर्धारित है। बीते माह 13 नवंबर 2021 को ग्राम पंचायत सरबसपुर के निर्वाचित ग्राम प्रधान बसंत राम का निधन हो जाने के कारण ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान का पद रिक्त हो गया था। उसी सीट के अब उप चुनाव कराया जा रहा है।